PM Modi in Bengal: गुस्से में 'दीदी'...'बंगाल से बीजेपी कर दूंगी विसर्जन' | Lok Sabha Elections
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 26 Apr 2024 10:01 PM (IST)
ABP News: पश्चिम बंगाल की चुनावी रणभूमि में आज जय मां दुर्गे और जय मां काली के जयकारे लगे। खुद पीएम मोदी ने मालदा-उत्तर की रैली में ये जयघोष किया। बांग्लादेश की सीमा से लगे इस लोकसभा क्षेत्र में घुसपैठ की समस्या आम है। पीएम मोदी ने इसको लेकर टीएमसी पर तीखा हमला बोला। तो जवाब में दीदी ने फौरन हिसाब बराबर कर लिया. उन्होने कहा कि इस बार वे बंगाल से बीजेपी का विसर्जन यानी सफाया कर देंगी।