White House के स्टेट डिनर में शामिल हुए PM Modi, दुनिया भर की नामी हस्तियां पहुंची |PM Modi US Visit
ABP News Bureau | 23 Jun 2023 07:23 AM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त व्हाइट हाउस के स्टेट डिनर में शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन पीएम मोदी को स्टेट डिनर दे रही हैं। डिनर में शामिल होने के लिए दुनिया भर की नामी गिरामी हस्तियां पहुंची हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी- नीता अंबानी, आनंद महिंद्रा, सुंदर पिचाई, सत्या नडेला और इंदिया नूई समेत कई हस्तियां स्टेट डिनर में पहुंची हैं