तीसरे चरण के मतदान को लेकर क्या बदली पार्टियों की रणनीति ? | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 15 Feb 2022 08:21 PM (IST)

एक ही चर्चा है... एक ही मुद्दा है... और एक ही मकसद है.. तीसरे चरण का मैदान मारना. अखिलेश यादव से लेकर योगी तक और प्रियंका गांधी से लेकर असदुद्दीन ओवैसी तक 16 जिलों की 59 सीटों पर जोर लगाए हैं लेकिन जाति और समीकरणों के हिसाब से हर पार्टी का फोकस उन सीटों पर है जिनको साधना रणनीति के हिसाब से फिट बैठता है। तीसरे चरण में यादव बहुल सीटों पर वोटिंग होने वाली है..