Parliament Session: 'NEET पेपर पर सरकार चर्चा को तैयार'- Dharmendra Pradhan | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Jun 2024 04:12 PM (IST)
ABP News: नीट पेपर लीक का मुद्दा इस वक्त सरकार के लिए गले की फांस बन चुका है. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को रोजाना घेर रहा है. वर्तमान में संसद सत्र भी चल रहा है, जहां विपक्ष इस पर चर्चा के लिए एनडीए सरकार पर दबाव बना रहा है. शुक्रवार (28 जून) को भी एक बार फिर से लोकसभा में नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए समय देने की मांग की गई. हालांकि, स्पीकर ओम बिरला ने तुरंत समय देने से इनकार कर दिया...लोकसभा में हुए हंगामे के बाद उसे दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. दोनों सदनों में नीट पर चर्चा की मांग पर विपक्ष अड़ा. शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार नीट पेपर पर चर्चा के लिए तैयार है.