Parliament Session 2024: संसद में आज पेश होगा वक्फ बोर्ड संशोधन बिल, सरकार कर सकती है ये बड़े बदलाव!
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Aug 2024 11:35 AM (IST)
ABP News: वक्फ संशोधन विधेयक को संसद के चालू सत्र के दौरान पेश किया जा सकता है. इसमें मौजूदा कानून में 40 बदलाव शामिल हैं. सरकार की योजना यह सुनिश्चित करने की है कि विधेयक पेश होने के बाद लंबित न रहे. सबसे प्रमुख बदलाव ये होने वाला है कि बोर्ड द्वारा वक्फ संपत्ति के रूप में नामित करने से पहले भूमि को वेरिफाई करवाना जरूरी हो सकता है. अलग-अलग राज्य बोर्ड द्वारा जिन भूमि पर दावा किया है, उसका नए सिरे से वेरि फिकेशन करवाना होगा. इसके अलावा, संशो धनों से वक्फ बोर्डों में महिलाओं को शामिल करना अनिवार्य हो जाएगा.