Pappu Yadav Arrested: कोर्ट में पेशी से पहले पप्पू यादव को लेकर आ गई बड़ी खबर । Purniya
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल से PMCH शिफ्ट किया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य स्थिति में गिरावट आने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है. फिलहाल उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है.जानकारी अनुसार, पप्पू यादव को हाल ही में 1995 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए IGIMS अस्पताल लाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें PMCH शिफ्ट करने का फैसला लिया गया. उनके समर्थकों और परिजनों में इसको लेकर चिंता का माहौल है और बेहतर इलाज की मांग की जा रही है.




























