J&K Polls: जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच पाकिस्तान का भड़काऊ बयान, PM Modi ने साधा कांग्रेस-NC पर निशाना
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 19 Sep 2024 06:12 PM (IST)
जम्मू कश्मीर के कटरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने यहां पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के अनुच्छेद 370 पर दिए बयान का भी जवाब दिया है. पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को लेकर जम्मू-कश्मीर में भले ही उत्साह न हो, लेकिन पड़ोसी देश (पाकिस्तान) इन्हें लेकर बहुत उत्साह में है. पाकिस्तान में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के अलायंस की बल्ले-बल्ले हो रही है. इनके घोषणा पत्र से पाकिस्तान बहुत प्रभावित है."