पराग अग्रवाल के ट्विटर सीईओ बनने पर इन पाकिस्तानियों को आपको सुनना चाहिए
ABP News Bureau | 03 Dec 2021 01:03 AM (IST)

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर के नए सीईओ का पद मिल चुका है और बॉम्बे आईआईटी के इस पूर्व छात्र ने ट्विटर पर अपना प्रोफाइल भी बदल दिया है. अब चारों तरफ चर्चा हो रही है कि भारतीय मूल के एक और शख्स को दुनिया की बड़ी कंपनियों में शीर्ष पद हासिल हुआ है. लोग इस पर तरह-तरह से अपना रिएक्शन दे रहे हैं और कई ग्लोबल ट्विटर यूजर्स इसे एक और भारतीय की उपलब्धि बता रहे हैं.