पाकिस्तान बर्बाद होगा तो मदद के लिए सबसे पहले आएगा ये देश और छीन लेगा सारे परमाणु बम | Pakistan Crisis
ABP News Bureau | 08 Mar 2023 09:06 AM (IST)

क्या पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को छीनकर उस पर कब्जा कर लिया जाएगा? क्या स्नैच एंड ग्रैब प्लान एक्टिव हो चुका है? ये सवाल इसलिए क्योंकि पाकिस्तान का डिफॉल्ट घोषित होना भर बाकी है.. पाकिस्तान को आईएमएफ कर्ज की किश्त तक नहीं दे रहा है. चीन ने नाम के लिए मदद तो की है लेकिन वो कंगाल पाकिस्तान के लिए ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है. पाकिस्तान में गृहयुद्ध भड़कने की आशंका जताई जा रही है. और ऐसे हालात में सवाल आता है कि पाकिस्तान के परमाण बमों का क्या होगा तो विशेषज्ञ कह रहे हैं कि पाकिस्तान बर्बाद होता है तो सबसे पहले अमेरिका मदद के लिए आगे आएगा और मदद के बदले परमाणु बमों को अपने कब्जे में ले लेगा?