पाकिस्तान ने UN में अलापा कश्मीर राग तो जयशंकर ने दिया मुंहतोड़ जवाब | India Criticize Pakistan in UN
ABP News Bureau | 15 Dec 2022 12:53 PM (IST)

India Criticize Pakistan in UN: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. बुधवार (14 दिसंबर) को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की ओर से यूएन में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के बाद जो जवाब दिया, उसकी चर्चा खूब हो रही है. जयशंकर ने किसी भी देश का नाम लिए बिना पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा, ''संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता हमारे समय की प्रमुख चुनौतियों पर प्रभावी प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है, फिर चाहे वह महामारी, जलवायु परिवर्तन, संघर्ष या आतंकवाद की ही बात क्यों न हो.''