Pakistan ने फिर तोड़ा सीजफायर, पूरी रात चलती रहीं गोलियां | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 27 Oct 2023 11:42 AM (IST)
पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर से नापाक हरकत की. 26 अक्टूबर को देर शाम पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ को निशाने बनाते हुए हैवी फायरिंग शुरू कर दी. सेना ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया. इस फायरिंग की वजह से सीमा से सटे गांव वालों को पास बने बंकरों में शरण लेनी पड़ी है.