Pak Politics Crisis: Imran के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
ABP News Bureau | 03 Apr 2022 01:30 PM (IST)

पीएम इमरान खान को बड़ी राहत मिली है. स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया है. विदेशी साजिश का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया गया. अविश्वास प्रस्ताव के खारिज किये जाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि, सारी कौम से गद्दारी की कोशिश हो रही थी. सरकार बदले के लिए विदेश से साजिश की जा रही थी. हम इस कौम से साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे.