UP में मदरसों का होगा सर्वे, Yogi सरकार के आदेश पर भड़के Asaduddin Owaisi - 'ये सर्वे नहीं, छोटा...'
ABP News Bureau | 01 Sep 2022 05:06 PM (IST)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी सरकार ने राज्य के उन सभी मदरसों (Madarsa) के सर्वे के निर्देश जारी किए हैं जिन्हें मान्यता नहीं मिली है. इसके लिए जिलाधिकारियों को आदेश दे दिया गया है. बताया जा रहा है कि, इस सर्वे टीम में एसडीएम, बीएसए और अल्पसंख्यक अधिकारी शामिल होंगे. वहीं, योगी सरकार के इस निर्देश की AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने निंदा की है. उन्होंने इसे सर्वे नहीं बल्कि एक मिनी-NRC बताया है.