Assembly Election Results: विपक्ष ने EVM पर उठाया सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 05 Dec 2023 10:46 AM (IST)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. यहां भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए 163 सीटें अपने नाम की हैं. वहीं कांग्रेस को राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 66 पर ही जीत मिल सकी. भारतीय जनता पार्टी की इस विराट जीत के बाद विपक्षी पार्टियां EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल खड़ा कर रही हैं.