Nitin Gadkari को विपक्ष ने दिया था PM पद पर समर्थन का ऑफर | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 15 Sep 2024 09:20 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक वरिष्ठ विपक्षी नेता ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव दिया था और कहा था कि यदि वह प्रधानमंत्री बनते हैं, तो वह उनका समर्थन करेंगे। गडकरी ने इस प्रस्ताव के जवाब में उस नेता से पूछा कि उन्हें क्यों समर्थन देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री बनना उनके जीवन का लक्ष्य नहीं है और किसी भी कीमत पर अपने संकल्प से समझौता नहीं करेंगे। गडकरी ने अपने दृढ़ संकल्प को सर्वोपरि मानते हुए कहा कि उनके लिए संकल्प की प्रामाणिकता और निष्ठा सबसे महत्वपूर्ण है।