Omicron Variant: कनाडा में मिला ओमिक्रोन का पहला केस, WHO ने दी डराने वाली जानकारी
ABP Live | 29 Nov 2021 08:53 AM (IST)

कनाडा में भी ओमिक्रोन का केस मिला है। नाइजीरिया से आए दो मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। अब तक 12 देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मरीज मिले हैं ।
वहीं WHO ने डराने वाली जानकारी दी है। WHO ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि ओमिक्रोन से दोबारा संक्रमण हो सकता है। अब तक माना जा रहा था कि जिन्हें पहले कोरोना हो चुका है उन्हें दोबारा कोरोना नहीं होता।