Omicron के ताजा आंकड़े डराने वाले, देश में 236 मामले..महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा केस
ABP Live | 23 Dec 2021 11:09 AM (IST)

देश में इस समय ओमिक्रोन के कुल 236 मामले हो चुके हैं। इसमें से 104 केस ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट 98.40% है। ओमिक्रोन के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 65 केस सामने आए हैं , इसमें से 35 केस ठीक हो चुके हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में 64 ओमिक्रोन मामले हैं , इसमें से 23 केस ठीक चुके हैं ।