Uttar Pradesh में गन्ने के बाद आलू का सवाल ! | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 02 Feb 2022 10:50 PM (IST)

बजट आ गया, किसानों को क्या मिला या क्या नहीं. ये चर्चा तो आप खूब सुन रहे होंगे लेकिन चर्चाओं के बाजार से अलग जमीनी हकीकत क्या है. घंटी बजाओ में हम आपको बताने वाले हैं. आप अब आलू की पैदावर करने वाले किसानों का हाल देखने जा रहे हैं जिन्हें न्यूनत समर्थन मूल्य का ख्वाब दिखाकर ठगा गया. हाल ये है कि हमारे ये अन्नदाता आलू उगाने में लगी कीमत भी वसूल नहीं पा रहे. मुनाफा तो दूर की बात है. अब सोचिए भला ऐसे में इन किसानों और इनके परिवारों का भरण पोषण कैसे होता होगा?