PM Modi से मिले Nitish Kumar..नतीजों के बाद की रणनीति पर हुई चर्चा!
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 03 Jun 2024 01:08 PM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह सोमवार (3 जून) शाम 4 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले हैं. शाह और नीतीश की मुलाकात गृह मंत्री के आवास पर होगी. जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार शाम 4 बजे तक अमित शाह के आवास पर पहुंच जाएंगे, जिसके बाद दोनों नेता 4.15 बजे मिलने वाले हैं. इसके बाद नीतीश कुमार बिहार के लिए रवाना होंगे. उनकी शाम 6.15 बजे की फ्लाइट है नतीजों से पहले बिहार को लेकर जो एग्जिट पोल रिजल्ट सामने आए हैं, वो एनडीए और बीजेपी के लिए राहत लाए हैं. एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में बीजेपी-एनडीए को 34-38 सीटें मिल सकती हैं.