✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई नितिन गडकरी की सुरक्षा, जानिए पूरा मामला | Nitin Gadkari Threat Call

ABP News Bureau  |  15 Jan 2023 10:06 AM (IST)
ABP News

Nitin Gadkari Threat Call: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जेल से धमकी दी जा रही थी. जानकारी के मुताबिक कॉल करने वाला कुख्यात गैंगस्टर जयेश पुजारी है, जो बेलगांव के जेल में कैद है. उसने जेल के अंदर गैर कानूनी तरीके से फोन का इस्तेमाल करके गडकरी के कार्यालय में फोन कर धमकी दी थी.


जानकारी के मुताबिक साल 2016 में जेल तोड़कर जयेश एक बार भाग गया था. इसके पहले भी जेल के भीतर से कई बड़े अधिकारी और दूसरे लोगों को वो धमकी दे चुका है. 


इस ऐंगल से भी हो रही है जांच
पुलिस अब पूरे मामले की जांच करके पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी के पीछे क्या केवल जयेश पूजारी अकेला है या इसके पीछे कोई अंडरवर्ल्ड का बड़ा गैंगस्टर भी है. आगे की जांच के लिए नागपुर पुलिस की एक टीम तुरंत बेलगांव के लिए रवाना कर दी गई है.


मामला क्या है?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक व्यक्ति खुद को दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य बताकर धमकी भरे 'कॉल' करने और 100 करोड़ रुपये की मांग करने के बाद शनिवार को उनके  आवास और कार्यालय में की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई नितिन गडकरी की सुरक्षा, जानिए पूरा मामला | Nitin Gadkari Threat Call

TRENDING VIDEOS

मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!4 Hour ago

350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई!5 Hour ago

राम नाम की लूट का पूरा सच!6 Hour ago

मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न6 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.