NEET Paper Leak: केंद्र सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Jun 2024 11:44 AM (IST)
24 लाख बच्चों के भविष्य को दांव पर लगाने वाले घोटाला के तार सिर्फ एक राज्य में नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले हुए थे. एबीपी न्यूज स्टिंग ऑपरेशन के जरिए आपको दिखाने जा रहा है साजिश का वो पूरा मकड़जाल जिसके जरिए गोधरा में नीट घोटाले को अंजाम दिया जा रहा था. नीट पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन आज भी जारी है. पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों ने छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी अशांति पैदा कर दी है। आईवाईसी प्रमुख बीवी श्रीनिवास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हजारों आईवाईसी कार्यकर्ता आज दिल्ली की सड़कों पर उतरे हैं और पेपर लीक के अत्याचारों से पीड़ित छात्रों की आवाज बन गए हैं।"