Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 09 Sep 2026 11:08 PM (IST)

ओवरटेक करने की कोशिश एक महिला और बच्चे के लिए उस वक्त जानलेवा साबित होते-होते बची, जब सड़क पर अचानक खौफनाक हादसा हो गया। पूरी घटना डैशकैम में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें तेज रफ्तार के बीच ओवरटेक करने की कोशिश और उसके बाद सामने आया खतरा साफ नजर आ रहा है। कुछ ही सेकंड में हालात इतने बिगड़ गए कि महिला और बच्चे की जान पर बन आई। गनीमत रही कि दोनों बाल-बाल बच गए। हादसे का वीडियो अब सामने आया है, जो सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने और जल्दबाजी में ओवरटेक करने से बचने की जरूरत को दिखाता है। हादसे का वीडियो देख लोग भी हैरान हैं।