Nafe Singh Rathi Murder: पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर की गई हत्या | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 25 Feb 2024 08:29 PM (IST)
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई. राठी पर रविवार को जानलेवा हमला किया गया था. अटैक के बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना में राठी के एक साथी की भी मौत हो गई है जो कि उनके साथ वाहन में सवार थे.