Breaking News: आज देश में तीसरे चरण का मतदान, PM Modi इतने बजे डालेंगे वोट | Third Phase Voting
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 07 May 2024 09:27 AM (IST)

ABP News: लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान संपन्न हो गया है, अब तीसरे चरण के लिए मंगलवार (7, मई) को वोट डाले जाएंगे. तीसरे चरण में गुजरात की सभी 25 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा कर्नाटक की 14 और उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान होगा. अब तक देश की 190 लोकसभा सीटों पर मतदान हो गया है. तीसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग होनी है.