Mumbai: Raj Thackeray की पार्टी MNS के दफ्तर पर हमला, MNS ने NCP पर लगाया आरोप
ABP News Bureau | 08 Apr 2022 12:14 PM (IST)

मुंबई के पास ठाणे के मुंब्रा में बीती रात राज ठाकरे की पार्टी MNS के दफ्तर पर हमला हुआ है, जिस वक्त हमला हुआ, पत्थरबाजी की गई उस वक्त दफ्तर में कोई नहीं था इसलिए कोई जख्मी नहीं हुआ , अब MNS ने एनसीपी पर हमले का आरोप लगाया है. सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के मुताबिक हमला करने वाले बाइक पर आए थे.