Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 25 Jan 2026 12:16 PM (IST)

मुंबई की लोकल ट्रेन में सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. धारदार चाकू लेकर यात्रा कर रहे एक शख्स ने दूसरे यात्री को चाकू घोपकर हत्या कर दी. मुंबई के पश्चिम रेलवे लाइन के मालाड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ये घटना हुई है. पेट में धारदार हथियार घोंपकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान कॉलेज प्रोफेसर आलोक सिंह के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना ट्रेन से उतरने के दौरान छोटी सी कहासुनी के बाद हुई. दोनों ही यात्री थे. लोकल ट्रेन से उतरते समय हुए विवाद के बाद यह घटना घटी. आरोपी यात्री ने साथ में धारदार चाकू रखा था. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.