Mumbai Fire News: सायन में फूड प्वाइंट में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी | Breaking | ABP News
मुंबई के सायन सर्कल हाईवे स्थित एक्सप्रेस फूड पॉइंट में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर सिलेंडर ब्लास्ट भी हुआ है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में कामयाबी हासिल की । बताया जा रहा है कि यह होटल चुनाभट्टी रेलवे ट्रैक के ऊपर स्थित है, और घटना के दौरान नीचे से लोकल ट्रेनें लगातार गुजरती रहीं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई थी...फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है । आग लगने के कारणों और किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है ।



























