MP New CM Face: स्कूल के दिनों कुछ ऐसे हुआ करते थे मोहन यादव, टीचर ने किया खुलासा
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 13 Dec 2023 10:33 AM (IST)

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मध्य प्रदेश के लिए नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया है. बीजेपी ने उज्जैन दक्षिण के विधायक डॉ मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना है. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और हाल ही में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से किस्मत आजमाई थी.