Modi Meloni | Rahul Gandhi on PM Modi: सरकार ने राहुल गांधी के बयान पर जताई कड़ी नाराजगी | Breaking
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान ने देश की राजनीति में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है। रायबरेली की सभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद बीजेपी युवा मोर्चा ने दिल्ली में शिकायत दर्ज कराते हुए FIR की मांग की है। राहुल गांधी ने साफ कहा कि वह अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगे। वहीं बीजेपी ने इसे संवैधानिक पदों का अपमान बताते हुए कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर सकते हैं। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और बीजेपी पर पलटवार भी किया है। बयानबाजी के इस नए विवाद ने देश की राजनीति को और गर्म कर दिया है।

























