Miss Ukraine की हथियार लिए फोटो हो रही वायरल, लेकिन क्या वाकई वो सेना में भर्ती हुई हैं?
ABP News Bureau | 01 Mar 2022 02:01 PM (IST)

रूस और यूक्रेन के चल रहे युद्ध के बीच जब यूक्रेन ने अपने नागरिकों को हथियार लेकर जंग के मैदान में उतरने को कहा तो तमाम नागरिक सामने आए उन्हीं में से एक हैं Former Miss Ukraine अनास्तासिया लेना जिन्होंने रूसी आक्रमणकारियों के खिलाफ अपने देश की रक्षा करने की कसम खाई है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में हथियार लेकर तस्वीर पोस्ट करने वाली अनास्तासिया ने कैप्शन में लिखा कब्जे की नियत से जो भी यूक्रेन सीमा के भीतर घुसेगा, मारा जाएगा.