UP Politics : ट्रेन पकड़ने की थी जल्दी, मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्लेटफॉर्म पर ही चढ़ा दी कार
ABP News Bureau | 24 Aug 2023 03:14 PM (IST)

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharmpal Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार पशुधन मंत्री बयान की वजह से नहीं बल्कि अपनी कार को सीधे रेलवे स्टेशन में घुसाने की वजह से विवादित हो गए हैं. बुधवार को योगी सरकार में पशुधन मंत्री ट्रेन पकड़ने के लिए लेट हो गए थे. बताया जाता है कि लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल आ चुकी थी. ऐन वक्त पर स्टेशन पहुंचे मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन छूटने का डर था. ट्रेन छूटने के डर से उन्होंने अपनी कार सीधे प्लेटफॉर्म के अंदर घुसा दी.