Mimicry Controversy: Kapil Sibal का बड़ा बयान, 'मैं समझता हूँ ये कोई संवैधानिक अपमान नहीं है'
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 25 Dec 2023 05:49 PM (IST)

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बनर्जी ने कहा कि ऐसा करना उनका मौलिक अधिकार है. पश्चिम बंगाल के हुगली में रविवार (24 दिसंबर) को कल्याण बनर्जी ने कहा, ''मिमिक्री मेरा मौलिक अधिकार है.'' उपराष्ट्रपति की नकल उतारते हुए उन्होंने कहा, ''मैं बार-बार नकल उतारूंगा.''