MP Election :6 नवंबर से Madhya Pradesh में चुनावी शंखनाद करेंगी मायावती, इन जिलों में करेंगी रैलियां
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 30 Oct 2023 02:15 PM (IST)

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. BSP सुप्रीमो मायावती यहां नौ जनसभाएं करने वाली हैं. ये जनसभाएं ग्वालियर-चंबल के अशोक नगर, दतिया, भिंड, मुरैना, बुंदेलखंड के सागर, दमोह, छतरपुर और निवाड़ी में हैं.