Mayawati ने कर दिया ऐलान, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए इसका क्या असर होगा ?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 15 Jan 2024 11:13 PM (IST)
आज देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की सियासत में दखल रखने वाली बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी एलान कर दिया है । एलान किया है अकेले चुनाव लड़ने का... पिछले काफी दिनों से इस बात की चर्चा हो रही थी कि मायावती विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हो सकती हैं । लेकिन तमाम अटकलों को खारिज करते हुए बहनजी ने हाथी को अकेले ही चलाने का फैसला ले लिया है । सवाल ये कि इससे यूपी की राजनीति पर क्या असर होगा ।