Maratha Reservation: शिंदे सरकार में बन गए दो फाड़.. अजित पवार के नेता ने खोला मोर्चा
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 30 Jan 2024 09:45 PM (IST)
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और वरिष्ठ ओबीसी नेता छगन भुजबल ने रविवार को बड़ा ऐलान किया... भुजबल ने कहा कि,,मराठा आरक्षण के संबंध में राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ एक फरवरी को विधायकों, सांसदों और तहसीलदारों के आवासों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा... भुजबल ने यहां अपने आधिकारिक आवास पर एक बैठक की, जिसमें ओबीसी विधायकों, नेताओं और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया...