America में 5G Services की वजह से रद्द हुई कई उड़ानें ! क्या भारत में भी पैदा हो सकता है ये संकट?
ABP News Bureau | 19 Jan 2022 11:23 PM (IST)

अमेरिका में आज 5G मोबाइल सर्विसेस पूरे देश में लागू हो गई हैं.. अब आप सोच रहे होंगे कि ये तो अच्छी बात है, अगर कोई देश 5G लागू करता है, तो फिर उससे परेशानी कैसे हो सकती है.. लेकिन ये बात सच है, क्योंकि 5जी तकनीक से अमेरिका की एविएशन इंडस्ट्री संकट में आ गई है.. बहुत से देशों की फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी है... ये अनुमान है कि 5 जी की वजह से सालभर में अमेरिका में 15 हजार उड़ानें और साढ़े 12 लाख यात्री प्रभावित हो सकते हैं.