✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Mann Ki Baat 98th Episode : इस एप में ऐसा क्या खास है जो खुद PM Modi कर रहे हैं इसका प्रमोशन

ABP News Bureau  |  26 Feb 2023 01:52 PM (IST)
ABP News

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (26 फरवरी) को मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. मन की बात कार्यक्रम का ये 98वां एपिसोड था. पीएम मोदी ने कार्यक्रम के जरिए कहा कि विदेशों में भारतीय खिलौनों का क्रेज बढ़ गया है.  उन्होंने अपने की संबोधन की शुरुआत में कहा, आजकल भारतीय खिलौनों का इतना क्रेज हो गया है कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बढ़ गई है. जब हमने "मन की बात" में कहानी कहने की भारतीय विधाओं की बात की, तो उनकी ख्याति भी दूर-दूर तक पहुंची. उन्होंने कहा, सरदार पटेल की जयंती 'एकता दिवस' पर हमने 'मन की बात' में तीन प्रतियोगिताओं की बात की. ये प्रतियोगिताएं 'गीत' - देशभक्ति गीत, 'लोरी' और 'रंगोली' से जुड़ी थीं. मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि इन प्रतियोगिताओं में 700 से अधिक जिलों के पांच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया.


पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में दिख रही है. डिजिटल इंडिया की शक्ति को घर-घर पहुंचाने में अलग-अलग एप की भूमिका होती है. ऐसा ही एक एप है, ई-संजीवनी. देश के सामान्य मानवी के लिए, मध्यम वर्ग के लिएष पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों के लिए ई-संजीवनी जीवन रक्षा करने वाला एप बन रहा है.


UPI की ताकत... - पीएम मोदी


पीएम आगे बोले, भारत के UPI की ताकत भी आप जानते ही हैं. दुनिया के कितने ही देश, इसकी तरफ आकर्षित हैं. कुछ दिन पहले ही भारत और सिंगापुर के बीच UPI-Pay Now Link launch किया गया. अब, सिंगापुर और भारत के लोग, अपने मोबाइल फोन से उसी तरह पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे जैसे वो अपने-अपने देश में एक दूसरे के साथ करते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Mann Ki Baat 98th Episode : इस एप में ऐसा क्या खास है जो खुद PM Modi कर रहे हैं इसका प्रमोशन

TRENDING VIDEOS

मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!6 Hour ago

350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई!8 Hour ago

राम नाम की लूट का पूरा सच!8 Hour ago

मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न8 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.