✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Manmohan Singh Died: मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्त्ता, आर्थिक नीतियों को किया याद

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  27 Dec 2024 10:09 AM (IST)
ABP News

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर, 2024) को निधन हो गया. उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने के बाद रात करीब 8 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था. 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह इस साल की शुरूआत में राज्यसभा से रिटायर हुए और 33 सालों के बाद उच्च सदन में उनकी राजनीतिक पारी खत्म हुई. भारत के एकमात्र सिख प्रधानमंत्री ने जून 1991 में पी.वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ लेने के चार महीने बाद 1991 में राज्यसभा पहुंचे थे. उन्होंने उच्च सदन में पांच कार्यकालों तक असम का प्रतिनिधित्व किया और 2019 में राजस्थान चले गए. संसद में उनका आखिरी भाषण विमुद्रीकरण के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने इसे "संगठित लूट और वैधानिक लूट" बताया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मनमोहन सिंह ने 2021 में एक कार्यक्रम में कहा, "बेरोजगारी अधिक है और अनौपचारिक क्षेत्र खस्ताहाल है, यह संकट 2016 मेंलिए गए बिना सोचे-समझे लिए गए नोटबंदी के फैसले से पैदा हुआ है." 26 सितम्बर 1932 को पंजाब में जन्मे मनमोहन सिंह ने पं जाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की. डॉ. मनमोहन सिंह ने 1957 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ट्राइपोज पूरा किया. इसके बाद उन्होंने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी.फिल. की डिग्री ली.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Manmohan Singh Died: मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्त्ता, आर्थिक नीतियों को किया याद

TRENDING VIDEOS

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!9 Hour ago

Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)9 Hour ago

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता10 Hour ago

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा13 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.