Manmohan Singh वोट डालने पहुंचे | Congress President Election Voting
ABP News Bureau | 17 Oct 2022 12:54 PM (IST)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. कांग्रेस के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. पार्टी में 22 साल बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है जबकि 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष होगा. यही नहीं, कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए छठी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच अध्यक्ष पद के लिए रेस है.