Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज SC में होगी सुनवाई | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 11 Jul 2024 10:58 AM (IST)
Manish Sisodia: आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करीब 16 महीने से जेल में बंद हैं. इसी कड़ी में उनकी जमानत का मामला फिर से सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है. मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को पहले ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट कई बार खारिज कर चुकी है. मनीष सिसोदिया की जमानत की पुनर्विचार याचिका पर गुरुवार को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच सुनवाई करेगी. इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली आबकारी मामलों में जमानत की मांग वाली पिछली याचिका पर फिर से विचार करने की मांग की गई है. कोर्ट ने उनकी पिछली याचिका को भी खारिज कर दिया था.