Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
एबीपी न्यूज़ | 18 Jan 2026 09:46 PM (IST)
Hindi News: वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चल रहे पुनर्विकास प्रोजेक्ट (Redevelopment Project) ने एक नया सियासी और धार्मिक संग्राम छेड़ दिया है। आरोप है कि विकास के नाम पर प्राचीन धरोहरों, शिवलिंगों और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर द्वारा स्थापित ऐतिहासिक मूर्तियों पर बुलडोजर चलाया गया है। विपक्ष और संत समाज इस कार्रवाई की तुलना 'औरंगजेब' काल की तोड़फोड़ से कर रहे हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि किसी भी मंदिर को नुकसान नहीं पहुँचाया गया है और मूर्तियों को सुरक्षित संरक्षित किया गया है। आज 'महादंगल' में बड़ी बहस—क्या काशी की विरासत के साथ खिलवाड़ हो रहा है या यह केवल सौंदर्यीकरण के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है?