Mamata Banerjee on INDIA Alliance: सीट बंटवारे को लेकर सामने आई कांग्रेस- टीएमसी के टकराव की वजह
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 25 Jan 2024 12:26 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में अब सिर्फ 45 दिन... यानी डेढ़ महीने का वक्त बचा है... लेकिन इससे पहले इंडिया गठबंधन... या यूं कहिए कि कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे हैं... पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन के लिए इनकार कर दिया... और बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुल्लम खुल्ला कह दिया कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी... मतलब TMC... INDIA अलायंस की किसी भी पार्टी को... एक भी सीट नहीं देगी...