Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में लगातार बारिश से लोगों की बढ़ी मुसीबतें | Mumbai Rains
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 15 Jul 2024 11:54 AM (IST)
Aaj Ka Mausam: मानसून इस समय पूरे देश में सक्रिय है. देश के कुछ हिस्सों में बारिश का असर आम जीवन में भी देखने को मिला है. महाराष्ट्र के कई शहरों में रेड अलर्ट जारी है. दिल्ली में हुई हल्की बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के भी कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.