महाराष्ट्र में चुनावी माहौल हुआ गर्म.. मोल-भाव पर हो रही बात? | Maharashtra Elections

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं... यानि 2024 के लिहाज से सियासी पार्टियों का... दूसरा सबसे बड़ा अखाड़ा यही राज्य है... अब सवाल ये है कि महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग कैसे होगी. दरअसल, पिछले कुछ दिनों में सबसे ज्यादा सियासी हलचल इसी राज्य में हुई है राज्य की जो दो बड़ी पार्टियां हैं...NCP और शिवसेना...वो दो-दो गुटों में बंट चुकी हैं इन पार्टियों के दो हिस्सों में बंटने के बाद... राज्य में पहली बार चुनाव होने जा रहा है... लोकसभा चुनाव के नतीजे का असर राज्य की सियासत पर भी पड़ेगा... क्योंकि इसी साल अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे. यानि इस राज्य में सियासी दलों की रणनीति सिर्फ लोकसभा चुनाव ही नहीं...विधानसभा चुनाव को भी ध्यान में रखकर बनाई जाएगी... महाराष्ट्र के सियासी हालात पिछले कुछ सालों में 360 डिग्री बदल चुके हैं... खासकर पिछले एक साल में... जब से शिवसेना और एनसीपी में टूट हुई है...