Maharashtra New CM: फडणवीस की चर्चा..क्या निकलेगी पर्चा? | Devendra Fadnavis | Ajit Pawar | Shinde
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Nov 2024 11:38 PM (IST)

ABP News: महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार गठन को लेकर कई उठते-बैठते सवाल और असहमति सामने आ रहे हैं. जहां देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है, वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना का क्या रोल होगा, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है. एकनाथ शिंदे का अपने गांव लौटने का फैसला और इसके बाद की घटनाओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति को और जटिल बना दिया है. इस बीच, शिवसेना ने शिंदे के नाराज होने की खबरों का खंडन किया है और सरकार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की बात की है. राज्य में सत्ता के बंटवारे को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच बातचीत जारी है. अपडेट्स के जरिए समझें कि महाराष्ट्र में सियासी खिचड़ी किस दल की आंच पर पक रही है.