Maharashtra Election Result: Loksabha में शिकश्त के बाद किस योजना ने Maharastra में कराया कमबैक?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 24 Nov 2024 12:02 AM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 महायुति के लिए उम्मीद से ज्यादा बेहतरीन तो वहीं विपक्षी दल महाविकास अघाड़ी के लिए उम्मीद से काफी खराब गए. महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार को इस बार के चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है. शरद पवार की पार्टी एनसीपी को केवल 10 सीटों पर संतोष करना पड़ा.