Maharashtra Assembly Election 2024: राज ठाकरे के एलान से किसकी बढ़ गई धड़कने ? | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 25 Jul 2024 08:07 PM (IST)
Maharashtra Assembly Election 2024: राज ठाकरे की पार्टी ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. एमएनएस पार्टी 225 से 250 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. राज ठाकरे ने कहा, किसी भी हालत में मेरी पार्टी सत्ता का हिस्सा होनी चाहिए. आप सभी जन तैयार रहो. किसका प्रस्ताव आएगा, कितनी सीटें मिलेंगी इसका इंतजार नही करना है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे ने कमर कस ली है. राज ठाकरे लगातार अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं. माना जा रहा है कि राज ठाकरे महाराष्ट्र के सभी ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ताओं से मिलकर कई बड़े फैसले ले सकते हैं.