Mahakumbh Traffic News: कुंभ जाना नहीं आसान...सड़कों पर लगा घंटों लंबा जाम | Prayagraj | ABP News
अगर आप महाकुंभ जाना चाहते हैं तो जरा सोच लिजिए...आसपास के इलाकों में पिछले 2 दिनों से महाजाम लगा हुआ है ...लोग जहां तहां फंसे हुए हैं...कई जगहों पर तो 20 किलोमीटर से भी लंबा जाम है...श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से प्रयागराज शहर में भी हर तरफ जाम के हालात हैं । लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं...1 किलोमीटर तक पहुंचने के लिए अब 8 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है । प्रयागराज की तरफ जाने वाले सारे रास्ते ब्लॉक हैं... कोई 20 घंटे से तो कोई 30 घंटे से अपनी गाड़ियों में फंसा है... ओडिशा से श्रद्धालुओँ का एक दल महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने आया था... जो जाम के चक्रव्यूह में ऐसे फंसे की पैसे खत्म हो गए लेकिन जाम खत्म नहीं हुआ...






















