Mahakumbh Stampede Update: महाकुंभ में हुए हादसे पर Amit Shah ने जताया दुख | Breaking News | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Jan 2025 02:32 PM (IST)

Maha Kumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई. संगम नोज के करीब भगदड़ में दर्जनों लोग घायल हो गए. दर्जनों एम्बुलेंस से घायलों को केंद्रीय चिकित्सालय महाकुंभ लाया गया. जहां घायलों का उपचार चल रहा है. कई गंभीर घायलों को हायर सेंटर भी रेफर किया गया है. महाकुंभ मेले की ओएसडी आकांक्षा राणा ने मीडिया के सामने आकर जानकारी दी . कहा कि संगम पर भीड़ का दबाव बढ़ने से घटना हुई है . हालांकि उनका दावा है कि कोई ज्यादा सीरियस नहीं है. लेकिन लगातार घायलों के आने का सिलसिला जारी है. महाकुंभ मेले के केंद्रीय चिकित्सालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मीडिया कर्मियों को भी अस्पताल के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है