MahaKumbh 2025: 'जो लोग कुंभ को राजीनित का विषय बनाए उनके लिए मेरी राय अच्छी नहीं..' -SP प्रवक्ता
जहां एक तरफ महाकुंभ का लोकपर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस पर सियासत भी कर रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि, कुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किया है। उनका यह बयान राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा गया है। बीजेपी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कह रही है कि पाप चंद्रशेखर आजाद के दिमाग में भरा है। बीजेपी का कहना है कि उनके बयान से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और इसे सियासी स्वार्थ के तहत दिया गया है। इसके जवाब में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका बयान किसी धर्म का अपमान नहीं था, बल्कि यह एक राजनीतिक मुद्दे पर था।





























